फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बड़नपुर के खेतों से केबल चोरी, किसानों में रोष

विज्ञापन
21जेएनडी02: बैठक के दौरान नाराजगी जाहिर करते किसान। स्रोत किसान।
विज्ञापन
नरवाना। गांव बड़नपुर के खेतों से लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं से किसानों में भारी रोष व्याप्त है। बीते दिनों चोरों ने खेतों से मेटल केबल चोरी कर लिए थे और किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन


बुधवार को गांव बड़नपुर के बस स्टैंड पर ग्रामीणों की बैठक ऋषि राम की अध्यक्षता में हुई। ऋषि राम ने बताया कि 22 दिसंबर, 3 और 8 जनवरी को खेतों से पांच लाख रुपये मूल्य की मेटल तार चोरी गई। किसानों ने इस संबंध में डीएसपी से भी मुलाकात की थी लेकिन अब तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। पूर्व सरपंच डॉ. जोगिंद्र बड़नपुर ने कहा कि किसान खून-पसीने की कमाई से खेती के संसाधन जुटाते हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस जल्द चोरों को गिरफ्तार करें।
विज्ञापन

कामरेड सुरेश कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 27 जनवरी तक चोरी गई तार बरामद नहीं हुई तो किसान धरना-प्रदर्शन करेंगे और एसडीएम के माध्यम से एसपी जींद को ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में विरेंद्र, जसु, जगबीर, लवली, कमलजीत नैना, डॉ. महेंद्र, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें