26जेएनडी27: केबल चोरी करने के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
जींद। गढ़ी पुलिस ने केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से वारदातों में प्रयोग किए गए औजार व अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता राजेश ने बताया कि 20 अक्टूबर को सुखमीत ने धमतान साहिब चौकी में पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके खेतों व अन्य किसानों के खेतों से सबमर्सिबल की केबल चोरी कर ली हैं। शिकायत के आधार पर थाना गढ़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
जांच प्रभारी मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार ने तफ्तीश के दौरान थाना शहर टोहाना में दर्ज एक अन्य चोरी मामले से कड़ी जुड़ने पर पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया। पुलिस जांच में टोहाना क्षेत्र की टिब्बा बस्ती से आरोपी अंग्रेज उर्फ विकास, लखविंद्र उर्फ गंजु, शमशेर उर्फ गोलू, सावन, सोनू को गिरफ्तार किया।
यह सभी आरोपी टिब्बा बस्ती टोहाना में रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों ने चोरी में प्रयोग होने वाले औजारों को बरामद करवाया है। पुलिस आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।