फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने विद्यार्थियों से किया संवाद

Thu, 01 May 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी31-राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बेलरखा में विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कैबिनेट मंत
विज्ञापन
नरवाना। कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने धन्यवादी दौरे के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बेलरखा में दौरा किया। अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि यहां पहुंचने के बाद उन्होंने विद्यार्थियों, अध्यापकों और ग्रामीणों से संवाद किया। यहां उन्होंने शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में विशेष रूप से एनएमएसएस, बुनियाद, सुपर-100 और राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी शामिल थे। प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों को बताया और विद्यालय आवश्यकताओं से संबंधित मांग पत्र मंत्री को सौंपा। इस मौके पर प्राध्यापिका पूनम कटारिया, किरण, राजबाला, सुनील, कपिल कुंडू, सुशील, संदीप, वेद सिंह, दिलबाग सिंह, राकेश, बिंटू रंगा, रविंद्र शास्त्री, रामधन, सुरेंद्र पूनिया और सुरेंद्र पातलान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें