जींद। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े कौशिक नगर निवासी जितेंद्र कौशिक के निधन पर रविवार को कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा और साड़ी एसोसिएशन ने शोक जताया है। मंत्री अरविंद शर्मा और साड़ी एसोसिएशन के प्रधान सावर गर्ग ने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।