जींद। हसनपुर गांव में जितेंद्र के घर बेटी के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया गया। जितेंद्र व उनकी पत्नी सीता ने कहा कि बेटियां माता-पिता की सेवा में बेटों से बढ़कर हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी कुलदीप व एएनएम सविता ने कहा कि लड़का-लड़की में भेदभाव मिटाना आज के समय की बड़ी जरूरत है। कार्यक्रम में आशा वर्कर मीना और बाला सहित उपस्थित महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।