फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चेयरमैन प्रतिनिधि ने किसान को दी 51 हजार की सहायता

विज्ञापन
02जेएनडी08: पड़ाना गांव में किसान को चेक देते कुलदीप रंधावा। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जींद।
विज्ञापन

जुलाना विधानसभा क्षेत्र के पड़ाना गांव में 29 अप्रैल को किसान महाबीर शर्मा की लगभग 12 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। जिला परिषद जींद के चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने शुक्रवार को गांव का दौरा किया। पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाते हुए रंधावा ने अपने निजी कोष से 51 हजार रुपये की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और उसकी फसल नष्ट होना पूरे समाज के लिए एक बड़ी आपदा है। कुलदीप रंधावा ने जिला प्रशासन और सरकार से भी अपील की है कि प्रभावित किसान को जल्द से जल्द विशेष गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए ताकि परिवार इस नुकसान से उभर सके। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें