फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना के होटल में व्यापारी ने लगाया फंदा

Fri, 01 Mar 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उचाना के एक होटल में ठहरे पानीपत के कॉटन कारोबारी ने अपने पूर्व सांझेदार तथा एक महिला के ब्लैकमेल करने के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को कारोबारी के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर सुसाइड नोट को आधार मानकर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत के लतीफ गार्डन के रहने वाले 42 वर्षीय मनजीत वीरवार रात को उचाना के होटल में ठहरे हुए थे। शुक्रवार को काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो मनजीत पंखे के सहाो फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। पुलिस ने सामान की तलाशी ली तो बैंक नोटबुक में पंजाबी में सुसाइड नोट लिखा मिला। इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए अपने पूर्व पार्टनर पानीपत निवासी सुरजीत विर्क तथा फैक्टरी के प्लॉट मालिक की पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उन पर दबाव बनाकर सुरजीत विर्क ने 35 लाख तथा फैक्टरी प्लॉट मालिक की पत्नी ने सात लाख रुपये ले लिए। अब वे और रुपये के लिए दबाव बना रहे थे। दोनों की वजह से वह अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहा है। उचाना थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी हरजिंद्र कौर की शिकायत पर सुसाइड नोट को आधार मानकर सुरजीत विर्क तथा महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी हरजिंद्र कौर ने आरोप लगाया की उसके पति को ब्लैकमेल किया जा रहा था। उसने सुसाइड नोट में भी लिखा है। उचाना थाना के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें