फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 8.21 करोड़ की लागत से सीवरलाइन के सुधार का काम का शिलान्यास

Fri, 01 Mar 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शुक्रवार को शहर में लगभग आठ करोड़ रुपये से सीवरलाइन डालने के कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

प्रथम चरण में शहर की श्याम नगर, न्यू कृष्णा कॉलोनी व विजय नगर में सीवरलाइन डालने के कार्य का शिलान्यास किया। शहर के लोगों को सीवरेज व्यवस्था के प्रपोजल की पैरवी सीएम मनोहरलाल के समक्ष की थी। अब जींद शहर की सीवरेज व्यवस्था के लिए 8.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति सीएम ने प्रदान की थी। इस राशि से जींद शहर की विभिन्न कॉलोनियों में पुरानी व क्षतिग्रस्त सीवरलाइन को ठीक करने के साथ नई बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि शहर के लोगों की मुख्य समस्या सीवरेज की थी। जब भी वह वार्डों का दौरा करते थे तो लोग उन्हें सीवरेज समस्या से अवगत करवाते थे। समस्या के निदान के लिए वह लगातार प्रयासरत थे। हालांकि जींद शहर के 90 प्रतिशत हिस्से में सीवरेज प्रणाली उपलब्ध कराई गई है। जिसमें सीवरलाइनों की कुल लंबाई 465 किलोमीटर है। सीवरेज उपचार संयंत्रों तक सीवर पंपिंग के लिए 16 सीवर पंपिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्धारित मानदंडों के अनुरूप सीवरेज उपचार के लिए 27 एमएलडी क्षमता वाले तीन उपचार संयंत्र भी स्थापित किए गए हैं। बावजूद इसके लिए विभिन्न कॉलोनियों में कई स्थानों पर सीवरलाइन बहुत पुरानी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। इनकी मरम्मत नहीं की जा सकती है या मरम्मत की लागत नई लाइनों के बराबर हैं, इसलिए 8.21 करोड़ रुपये की लागत से नई सीवरलाइन के प्रावधान को मंजूरी दी गई है। विधायक ने शुक्रवार को श्याम नगर कॉलोनी में एक करोड़ 76 लाख 38 हजार रुपये की लागत से सीवरलाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया है। इसी तरह न्यू कृष्णा कॉलोनी में 24.50 लाख की लागत व 47.22 लाख की लागत से विजय नगर में सीवरलाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया गया है। इसके साथ ही शहर की अन्य कॉलोनियों में भी सीवरेज व्यवस्था को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें