फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसाय मेहनत से बड़े स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकता है : दीपक

Fri, 22 Aug 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी15-महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में आयोजित सेमिनार में भाग लेते
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह की अध्यक्षता में उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ के अंतर्गत सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता दीपक कौशिक ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता के विभिन्न आयामों पर मार्गदर्शन दिया और अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार व स्टार्टअप अवसरों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छोटे स्तर से शुरू किया गया व्यवसाय मेहनत और सही दिशा से बड़े स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम संयोजिका बबीता पवार ने कहा कि उद्यमिता केवल व्यवसाय नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता और समाज में रोजगार सृजन का माध्यम है।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा का उपयोग केवल नौकरी पाने तक सीमित न रखें बल्कि दूसरों के लिए भी अवसर तैयार करें। उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ के संयोजक सहायक प्रोफेसर रमेश कुमार ने कहा कि आज का युवा रोजगार खोजने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बन सकता है। प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह ने कहा कि उद्यमिता ही आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और यह राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में युवाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें