फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नौ दिन बाद शहर के अंदर से शुरू हुआ बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के दौरे के बाद शहर के अंदर से रोडवेज बसों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। करीब नौ दिनों से हांसी, असंध और नरवाना रूट की बसें फ्लाईओवर से चलाई जा रही थीं जिससे शहर के विभिन्न स्थानों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के हाइड्रोजन ट्रेन उद्घाटन और जनसभा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने गोहाना रोड और सफीदों रोड पर सड़क मरम्मत, पेंटिंग और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया था। इसी कारण आठ जुलाई से शहर के भीतर जाने वाली बसों को फ्लाईओवर के रास्ते संचालित किया जा रहा था। बसों का सामान्य रूट बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा कारणों से बंद की गई पार्किंग भी दोबारा खोल दी गई है।
अब हांसी, हिसार, बरवाला, असंध, करनाल, कैथल और नरवाना रूट की बसें पहले की तरह बस स्टैंड से निकलकर लघु सचिवालय, नागरिक अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, रानी तालाब, एसडी स्कूल, सफीदों गेट, रुपया चौक, सब्जी मंडी मोड़ और पटियाला चौक होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रही हैं।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के बहाल होने से लघु सचिवालय, पुराना बस स्टैंड, रुपया चौक और पटियाला चौक से यात्रा करने वाले लोगों को अब बस स्टैंड तक नहीं जाना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें