फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दोपहर बाद चंडीगढ़ से आने वाली बसें आएंगी शहर के अंदर से

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दोपहर बाद चंडीगढ़ से जींद आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब चंडीगढ़ से दोपहर बाद आने वाली बस जींद शहर के अंदर से आएंगे। इससे कोई भी यात्री अपने घर के नजदीक उतर सकता है। रात के समय भी जो बस चंडीगढ़ से आती हैं, वह भी शहर के अंदर से आएंगी।
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा तथा सुविधा के लिए रोडवेज ने ऐसा निर्णय लिया है।
दोपहर बाद तीन बजकर 54 मिनट, शाम पांच बजे, साढ़े पांच बजे, पांच बजकर 50 मिनट व रात आठ बजे चंडीगढ़ से जींद के लिए बस आती हैं, जो रात के समय जींद पहुंचती हैं। यदि यह सभी बस बस स्टैंड पर रुकती हैं तो यह शहर से बाहर होने के कारण यात्री अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं। ऐसे में शहर के अंदर से बस निकलने पर यात्रियों को काफी सुविधा रहेगी। अभी हिसार, हांसी, बरवाला, नरवाना, उचाना, असंध जैसे लोकल रूट पर चलने वाली बसें शहर के अंदर से आती हैं। चंडीगढ़ व हरिद्वार जैसे लंबे रूट पर चलने वाली बसें फ्लाईओवर से होते हुए शहर के बाहर से चलती हैं। लंबे रूट की बसें वापसी में भी फ्लाईओवर से होते हुए वापस बस स्टैंड पर पहुंचती हैं। संस्थान प्रबंधक वीरेंद्र पाल ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ से जींद आने वाली बसों को शहर के अंदर से आने के निर्देश दिए हैं। रात के समय भी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा ही निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें