फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार और पौंटा साहिब के लिए आज से चलेगी बस

विज्ञापन
जींद बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बसें। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पंजाब और राजस्थान के बाद हरिद्वार तथा पौंटा साहिब के लिए भी जींद डिपो ने बस शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को जींद से सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर हरिद्वार और पौंटा साहिब के लिए बस चलेगी। वहीं वीरवार से पंजाब व राजस्थान के लिए बस शुरू हुई। वीरवार को जींद से सुबह छह बजकर सात मिनट पर पटियाला, दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर लुधियाना के लिए बस चली। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर के लिए सुबह 11 बजकर 13 मिनट पर बस चली। वीरवार को जयपुर व सालासर के लिए बस नहीं चली। जयपुर के लिए जींद से सुबह दस बजे व सालसार के लिए सुबह 11 बजकर 40 मिनट समय निर्धारित किए गए हैं। अंतर राज्यीय बस चलने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। कोरोना महामारी के चलते मार्च महीने के अंत में रोडवेज बसों के पहिए थम गए थे। लॉकडाउन से पहले पंजाब के लुधियाना, पटियाला, राजस्थान के जयपुर, सालासर, श्रीगंगानगर, उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार व दिल्ली के लिए 15 से ज्यादा बस जाती थी। मई महीने में रोडवेज बस चलने लगी थी, लेकिन पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व दिल्ली के लिए बस शुरू नहीं हो पाई थी। वीरवार से पंजाब और राजस्थान के लिए बस शुरू हुई। वहीं शुक्रवार से उत्तराखंड स्थित हरिद्वार व पौंटा साहिब के लिए बस शुरू होंगी। इससे सैकड़ों यात्रियों को कापी फायदा होगा।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय रूटों पर बढ़ रही बसों की संख्या
राजस्थान और पंजाब के लिए बस शुरू करने के बाद अब पौंटा साहिब व हरिद्वार के लिए भी बस शुरू होंगी। शुक्रवार को हरिद्वार और पौंटा साहिब के लिए सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर बस भेजी जाएंगी। धीरे-धीरे अंतरराज्यीय रूटों पर बसों की संख्या बढ़ रही है। इससे यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

योगेंद्र आसरी, ट्रैफिक मैनेजर, जींद डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें