10जेएनडी15: अलेवा से शुरु हुई उचाना तक रोडवेज बस। संवाद
उचाना। दिवाली से पहले रोडवेज विभाग द्वारा उचाना उपमंडल के छह गांवों की मांग को पूरा करते हुए अलेवा से उचाना तक बस सेवा शुरू की है। जींद डिपू द्वारा शुरु की गई यह बस अलेवा बस स्टैंड से आठ बजे उचाना के लिए चलती है। हसनपुर, नगूरां, बधाना, घोघड़िया, रोजखेड़ा से बड़ौदा होते हुए उचाना पहुंचती है। शुक्रवार से शुरू की गई ये बस उचाना से जींद जाती है। ग्रामीणों, छात्रों द्वारा मांग पूरी होने पर डिप्टी सीएम का आभार प्रकट करते हुए बस के फेरे बढ़ाने की मांग की है। अलेवा से उचाना आने के लिए ग्रामीणों, छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उपमंडल कार्यालय उचाना होने के चलते बस सेवा नहीं होने से ग्रामीणों को निजी वाहनों से उचाना आना पड़ता है। तीन सितंबर को हिसार में उचाना के कार्यकर्ताओं से मीटिंग के दौरान ग्रामीणों द्वारा अलेवा से उचाना तक बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। यह मांग दिवाली से पहले रोडवेज विभाग द्वारा पूरी करते हुए बस शुरू कर दी है। अलेवा से उचाना तक जींद डिपू की बस सुबह आ रही है तो जल्द नरवाना से भी उचाना होते हुए इन गांवों से होते हुए अलेवा बस स्टैंड बस पहुंचेंगी। इस बस का अभी टाइम टेबल बन रहा है।
हर किसी को होगा फायदा
मंदीप बूरा, साहिल, विवेक, रोहित, मीता ने कहा कि आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने एक पत्र डिप्टी सीएम को अलेवा से बस सेवा उचाना के लिए शुरू करने की मांग की थी। यह मांग डिप्टी सीएम ने पूरी करते हुए ग्रामीणों, छात्रों की राहत देने का काम किया है। इससे सबसे अधिक फायदा सुबह कोचिंग सेंटरों, स्कूलों में जाने वाले विद्यार्थियों, उचाना जाने वाले दुकानदारों को होगा। अलेवा से बस शुरू हो चुकी है। अब उचाना से वापस अलेवा जाने के लिए भी बस शुरु की जाए ताकि वापस जाते समय दूसरे वाहन का इंतजार न करना पड़े।
अलेवा से शुरु कर दी है उचाना के लिए बस
अलेवा से उचाना के लिए सुबह आठ बजे सब जींद डिपू की शुरु कर दी है। उचाना जाने के बाद बस जींद आएगी।
राजेश डीआई, रोडवेज विभाग, जींद