फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कालकाजी मंदिर दिल्ली के लिए बस हुई रवाना

Sun, 20 Apr 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी04-कालकाजी मंदिर दिल्ली के लिए बस को रवाना करते पुजारी नवीन शास्त्री। स्रोत पुजारी
विज्ञापन
जींद। श्री जयंती देवी मंदिर सिद्ध पीठ से कालकाजी मंदिर दिल्ली के लिए रविवार सुबह पहली बस यात्रा रवाना हुई। श्री जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री के सानिध्य में महिला श्रद्धालु कीर्तन मंडली शामिल हुई। यह बस दिल्ली में कालकाजी मंदिर में माता के दर्शन कराकर श्रद्धालुओं को जींद लेकर आएगी। पुजारी नवीन शास्त्री ने कहा कि दिल्ली में माता कालका जी के मंदिर का अपना महत्व और श्रद्धालु महिलाओं ने जब कालकाजी मंदिर के दर्शन करने की इच्छा जाहिर की तो उनके मन में भी माता के दर्शन करने का विचार आया और उन्होंने इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। इस मौके पर सुनील शांडिल्य, रजनीश आहूजा, कपिल गर्ग, विशाल कामरा, कृष्ण शर्मा, इंद्रजीत कालरा, अजमेर गौतम, वीरेंद्र मदान व ईश्वर सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें