20जेएनडी06-सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को शोभा यात्रा का न्यौता देते हुए महासभा के
जींद। जींद में 26 अप्रैल को प्रस्तावित भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा व सम्मान समारोह को लेकर सहकारिता व जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह आयोजक जींद महासभा के प्रधान मोहन शर्मा, आईडी कौशिक, जितेंद्र कौशिक ने समाज के लोगों के साथ मिलकर डॉ. अरविंद शर्मा को विधिवत तरीके से न्योता दिया तो उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।
प्रधान मोहन शर्मा और जितेंद्र कौशिक ने बताया कि भगवान परशुराम के जन्म पर शोभायात्रा और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर हर वर्ग उत्साहित नजर आ रहा है। शोभा यात्रा शहर की मुख्य सड़कों से गुजारी जाएगी। प्रतिभाशालियों को सम्मानित किया जाएगा। जितेंद्र कौशिक ने कहा कि वर्तमान दौर में समाज तभी सशक्त हो पाएगा, जब हर कोई भाईचारे के साथ रह कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ मोर्चा संभालेगा।