फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बस ने दो मजदूरों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Wed, 29 Nov 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। हटकेश्वर धाम के पास अज्ञात बस की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। सफीदों थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर फरार बस चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन

डीहा मनगवा (मध्यप्रदेश) निवासी अजय साकेत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हाट गांव के लेयर फार्म पर काम करता है। उसके साथ ही मध्यप्रदेश निवासी विनय आदिवासी अपने परिवार के साथ ही काम करता है। सोमवार शाम को वह तथा विनय दोनों ही गांव हाट से दुकान का सामान लेकर पैदल-पैदल फार्म की तरफ आ रहे थे कि हटकेश्वर धाम के पास पीछे से एक अज्ञात बस चालक अपनी बस को तेज रफ्तार गफलत वा लापरवाही से चलाता आया और दोनों को पीछे से टक्कर दे मारी।
टक्कर में दोनों सड़क पर गिर गए, जिसमें उन्हें काफी चोटें लगी। ड्राइवर बस को लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने विनय आदिवासी को मृत घोषित कर दिया। सफीदों थाना पुलिस ने अजय साकेत की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें