28जेएनडी11-नेशनल हाईवे 152डी पर किलाजफरगढ़ गांव के पास हुए सडक़ हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। फाइल
जींद। जिला से निकल रहे नेशनल हाईवे जिंदगियां लील रहे हैं। नेशनल हाईवे पर होने वाले हादसों का कारण वाहनों की तेज रफ्तार है। जिला में पिछले नौ माह में हुए सड़क हादसों में 128 लोगों की जान गई है। सितंबर महीने की बात करें तो 22 सड़क हादसे हुए, जिनमें 11 लोगों की जान गई और 16 घायल हुए। पिछले साल के सितंबर महीने में 31 सड़क हादसों में 21 लोगों ने जान गंवाई थी और 23 घायल हुए थे। आरटीए की रिपोर्ट के अनुसार यह सड़क हादसे शाम के समय ज्यादा होते हैं। लोगों को घर जाने की जल्दी होती है या फिर शराब का सेवन कर ड्राइविंग करना भी इन हादसों का कारण हो सकता है। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस साल सड़क हादसों में काफी कमी आई है। इन बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। प्रशासन की जागरूकता से हादसों में कमी आई है। सड़क हादसे रोकने के लिए हर महीने जिला प्रशासन की तरफ से रोड सेफ्टी की बैठक करवाई जाती है। इसमें हादसों का कारण बनने वाले सड़क के गड्ढों की मरम्मत सहित अन्य हिदायतें अधिकारियों को दी जाती हैं। इसके बाद अगली बैठक में हिदायतों बारे रिपोर्ट भी ली जाती है, जिससे अधिकारियों को दिशा-निर्देशों पर गंभीर होना पड़ता है।
पिछले तीन सालों का 128 पर आया आंकड़ा
जनवरी
2021
2022
2023
जनवरी
10
05
08
फरवरी
12
10
21
मार्च
24
16
12
अप्रैल
22
10
09
मई
12
27
12
जून
15
13
17
जुलाई
23
13
22
अगस्त
16
17
14
सितंबर
18
21
11
कुल
152
132
128
नेशनल हाईवे पर ज्यादा हो रहे हादसे
जिला से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर ज्यादा हादसे हो रहे हैं। आरटीए की सितंबर महीने की आई रिपोर्ट में नेशनल हाईवे पर कुल दस हादसे हुए, जिनमें छह लोगों की मौत और पांच घायल हुए हैं। स्टेट हाईवे पर पांच हादसे हुए, जिनमें एक की मौत और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। अन्य जिला रोड पर छह हादसे हुए, जिनमें दो की मौत और पांच लोग घायल हुए। गांव वाली सड़क पर एक हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके अलावा अन्य सड़क पर एक हादसा हुआ, जिसमें एक घायल हुआ।
दिन की बजाय शाम को ज्यादा होते हैं हादसे
समय
हादसे
मौत
6 से 9 बजे तक
03
01
9 से 12 बजे तक
07
03
12 से 15 बजे तक
00
00
15 से 18 बजे तक
07
03
18 से 21 बजे तक
01
01
21 से 24 बजे तक
04
00
00 से 03 बजे तक
01
01
03 से 06 बजे तक
01
01
प्रशासन सड़क हादसे रोकने के लिए बेहद गंभीर है। पिछले सालों की अपेक्षा इस साल सड़क हादसों में काफी कमी आई है। हर माह होने वाली रोड सेफ्टी की बैठक में सड़क से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाता है। वहीं चालकों को भी यातायात के नियमों के प्रति लगातार जागरूक कि या जा रहा है।
सुनील कुमार, आरटीए जींद