जींद। अलेवा-ढाठरथ रोड पर शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव ढाठरथ निवासी नवीन (25) रात बुलेट बाइक पर सवार होकर गांव अलेवा की ओर से घर लौट रहा था। गांव के पास ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने नवीन की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें नवीन घायल हो गया। राहगीरों ने नवीन का नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने नवीन की गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान नवीन की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।