फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नाबालिग को बहला फुसलाकर किया यौन शोषण, युवक पर केस

Sun, 20 Jul 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नाबालिग लड़की को रिश्तेदार के घर ले जाकर दुष्कर्म करने पर शहर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना नरवाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को कि उसकी नाबालिग बेटी किसी काम से जींद आई हुई थी। युवक साहिल उनकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ पटियाला चौक क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर ले गया। वहां आरोपी ने दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसकी बेटी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। बेटी घटना की जानकारी पिता को दी। इसके बाद शहर थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी साहिल के खिलाफ दुष्कर्म करने सहित विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें