फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भवन निर्माण कामगार यूनियन प्रदर्शन के लिए अंबाला हुई रवाना

Wed, 05 Mar 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। निर्माण मजदूरों और मिस्त्रियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर श्रम मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने के लिए अंबाला कैंट के लिए कूच किया। भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला प्रधान जोगेंद्र, सचिव संदीप जाजवान और कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से निर्माण मजदूरों के पंजीकरण को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे निर्माण मजदूरों में भारी रोष है। जब तक सरकार इस पंजीकरण को बहाल नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मजदूर नेताओं ने कहा कि यूनियन लंबे समय से बोर्ड से मिलने वाले लाभ और 90 दिन की जांच में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करती रही है। विधानसभा के चुनाव मे भाजपा ने डीएससी और बीसी के नाम पर वोट लेने के बावजूद भी सबसे ज्यादा हमले इन्हीं तबकों पर किए गए हैं।
पहले 90 दिन की जांच का अधिकार यूनियनों से छीना गया। इसके पीछे तर्क यह दिया गया कि भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, जबकि यह सच नहीं था। उसी समय अपना विरोध दर्ज करवाते हुए यूनियन का कहना था कि अब जिनको जांच का अधिकार दिया गया है, वह भ्रष्टाचार के अड्डे बनेंगे और यूनियन की बात सही साबित हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें