फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व से प्रेरणा लेकर करें चरित्र निर्माण : नीरज कुमार

Sat, 07 Oct 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दरोली खेड़ा में किशोरावस्था में भटकाव की स्थिति से उबरने, मजबूत चारित्रिक निर्माण के लिए परामर्श सत्र का आयोजन किया। इस मौके पर मनोवैज्ञनिक व परामर्शदाता नीरज कुमार ने कहा कि पंच तत्वों से प्रेरणा लेकर चरित्र निर्माण किया जाए। इसके लिए किशोरों को छोटे-छोटे प्रयोग के माध्यम से प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडी शर्मीली श्योकंद ने की। नीरज कुमार ने किशोरों को समझाया कि इंसान शैक्षणिक जीवन में दो तरीकों से सीखता है। देखकर, सुनकर हमारे सीखने की गुणवत्ता पर ही हमारे भविष्य का आधार टिका होता है। इसलिए अपने पढऩे-लिखने के तौर-तरीके जांचे। हमेशा सीखने के लिए प्रेरित रहें, साथ में यह भी ध्यान रखे कि किशोरावस्था ही वह समय है जिसमें हमारा चरित्र निर्माणाधीन होता है। हमारा चरित्र कैसा बनेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम कैसे दोस्त बनाते हैं, कैसा साहित्य देखते-पढ़ते हैं, कैसी भाषा का प्रयोग करते हैं अश्लील या फिर स्पष्ट, सकारात्मक। परामर्शदाता ने पांच तत्वों भूमि, गगन, वायु, अग्नि, नीर के गुणों के कुछ उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने किशोरों को समझाया कि हमेशा ध्यान दें कि आप जो सीख रहे हैं क्या वह आपके जीवन के साथ-साथ दूसरों के जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव लाएगा या नहीं। सीखना, चरित्र निर्माण लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, इसलिए अच्छा सीखते हुए अपने चरित्र को मजबूत बनाते रहना चहिए तथा सकारात्मक कार्य प्रस्तुत करते हुए अपने अभिभावकों व अध्यापकों का सम्मान बढ़ाने का प्रयास करें। प्राचार्या डिंपल अरोड़ा ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ किशोर बच्चों की विशेष मनोभावी जरूरतों को समझते हुए निरंतर मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें