फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मोबाइल टावर से बीटीएस कार्ड चोरी

Sat, 20 Apr 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मोबाइल टावर से बीटीएस कार्ड चोरी होने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीआरएसयू चौकी पुलिस को दी शिकायत में जिला सोनीपत के गांव आहुलाना निवासी कुलदीप ने कहा कि वह एसजी कंपनी में सुपरवाइजर है। उनकी कंपनी का कार्यालय मोहाली में है, जिसने टावर का मेंटेनेंस का काम ले रखा है। कंपनी का टावर गांव बिशनपुरा में लगा हुआ है। 9 अप्रैल की दोपहर में लगभग साढ़े 12 बजे उसे साइट डाउन का अलार्म मिला। कंपनी के तकनीकी कर्मचारी ने वहां जाकर देखा तो बीटीएस के अंदर लगे तीन कार्ड नहीं मिले। जांच अधिकारी एचसी देवेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने टावर से चोरी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें