फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों का अपमान कतई सहन नहीं करेगी बसपा : कृष्ण जमालपुर

Tue, 11 Nov 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी01-पार्टी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में पहुंचे बसपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. कृष्ण जमा
विज्ञापन
जींद। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. कृष्ण जमालपुर ने मंगलवार को कैथल रोड स्थित कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि बसपा महापुरुषों का अपमान कतई सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन

डाॅ. कृष्ण जमालपुर ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में सभी जातियों को एक दूसरे से लड़वाने का काम कर रही है। कुछ तुच्छ मानसिकता के लोग सरकार के इशारे पर गलत बयानबाजी करके एक जाति को दूसरी जाति से लड़वाने का कार्य कर रहे हैं।
सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की बजाय उनकी संरक्षक बनी हुई है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है जिसने भारत को महान लोकतांत्रिक संविधान दिया। उन्होंने भारत को दुनिया में एक नई पहचान दिलाई व भारत के सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार दिलाया।
विज्ञापन

बसपा बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर का अपमान कतई सहन नहीं करेगी। यदि भाजपा सरकार समय रहते नहीं चेती तो बसपा सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर होगी। भाजपा सरकार गरीबों को खत्म करने के लिए आए दिन शिक्षा एवं रोजगार पर प्रहार कर रही है।
इस कड़ी में कुछ सालों से बहुत से सरकारी स्कूलों को मर्ज के नाम पर बंद कर दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव एसडीओ सूरत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मा. जिले सिंह कश्यप, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, जिला प्रभारी वीरेंद्र ढुल, जिला उपाध्यक्ष पंडित नरेश गौतम, लाला पुरूषोत्तम दास बुरेवाला, डाॅ. प्रवीण मंडल, रणधीर सिंह घोघड़ियां, हलकाध्यक्ष रामेश्वर, प्रदीप अलेवा, राजेश सिंघाना, सुभाष बुडायन, रघबीर टंडन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें