फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बसपा प्रदेशाध्यक्ष बोले, प्रदेश में बढ़ रहा अपराध, सरकार अनजान

विज्ञापन
फोटो 08जेएनडी03-नरवाना क्षेत्र में दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से मिलते हुए बसपा प्रदेशाध्यक्ष क - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
जींद। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने विधानसभा नरवाना, उचाना और सफीदों के गांवों का दौरा किया। उन्होंने दनौदा कलां, कलौदा कलां, अमरगढ़, फुलियां कलां, धमतान साहिब और लोन गांव समेत अन्य गांव में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से नौ अक्तूबर को बसपा संस्थापक बहुजन नायक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर जींद के दीप पैलेस में आयोजित होने वाले संकल्प दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। समारोह का आयोजन बसपा के जोन नंबर 1, 2 और 3 के तत्वावधान में किया जाएगा। इसमें बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं राज्यसभा सांसद रामजी गौतम मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता डॉ. कृष्ण जमालपुर करेंगे।
दौरे के दौरान काफी लोगों ने भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर दोबारा बसपा में वापसी की। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अपनी सरकार बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। उन्होंने भाजपा पर चुनाव में ईवीएम के जरिये जीत हासिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा में नैतिकता है तो ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव करवाए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हत्या, लूट, डकैती, फिरौती, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों में कानून का भय नहीं है। इस मौके पर प्रदेश सचिव एसडीओ सूरत सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. प्रवीण मंडल, विधानसभा अध्यक्ष रजत कलौदा, जिला सचिव राजपाल सिंघवाल, विधानसभा प्रभारी प्रदीप दबलैन, उपाध्यक्ष देवीराम लोन, महासचिव सोमबीर दनौदा, प्रेम नरवाना, बलदेव धमतान साहिब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें