फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाभी से दुष्कर्म करने के आरोप में देवर नामजद

Fri, 17 May 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जुलाना थाना क्षेत्र के एक होटल में देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया। पीड़ित की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने देवर के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हांसी के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बुआ सास की शादी रोहतक जिले के एक गांव में हुई है। उनका बेटा सौरभ उनके पास आता-जाता था। वह जुलाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार की शादी में आया था। सौरभ उसे जुलाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींच कर उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला थाना प्रभारी मुकेश देवी ने बताया कि सौरभ के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट करने, आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें