फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेक्टरों में टूटे पड़े मैनहोल की होगी मरम्मत, पाइप लाइन भी बिछेगी

विज्ञापन
17जेएनडी06-शहर का सेक्टर-6, जहां टूटे मेनहोल और पाइप लाइन बिछाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
जींद। सेक्टरों में टूटे पड़े मेनहोल की मरम्मत का काम जल्द ही शुरू होगा। पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। इन पर हुडा 12.76 लाख रुपये की राशि खर्च करेगा। इससे सेक्टरवासियों सीवरेज समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन




सेक्टरों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने व्यापक विकास कार्यों की योजना तैयार की है। इसके तहत सेक्टर 6, 7, 8, 9 और 11 में जल आपूर्ति, सीवरेज और सड़क सुधार से जुड़े कई प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।

पुराने और क्षतिग्रस्त मेनहोल को बदलकर नए बनाए जाएंगे। वहीं कई जगहों पर नई पाइपलाइन बिछाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।

सेक्टर छह से नौ तक सीवरेज प्रणाली की मरम्मत के साथ-साथ नई लाइनें डालने का भी काम होगा। इन सभी कार्यों पर 12.76 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। इन सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 24 मार्च को टेंडर के लिए तकनीकी बिड ओपन होगी।
विज्ञापन




इसके अलावा, सेक्टर 11 एक्सटेंशन में स्थित बूस्टिंग स्टेशन की मरम्मत कर उसे बेहतर बनाया जाएगा। यहां पर 250 मिमी व्यास की नई डीआई मेन राइजिंग लाइन बिछाई जाएगी, जिससे जल आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी और लोगों को बेहतर पानी सप्लाई मिल सकेगी।


सेक्टर-11 में डाली बिछाई जाएगी नई लाइन
शहर के सीवरेज सिस्टम को सुचारू रखने के लिए वार्षिक रखरखाव के तहत कई स्थानों पर पुराने मेनहोल बदलने, पेवर ब्लॉकों की मरम्मत और नई एसडब्ल्यू लाइन बिछाने का काम भी शामिल है। सेक्टर-11 में जल आपूर्ति और सीवरेज लाइनों को मजबूत करने के लिए 100 मिमी व्यास की नई डीआई लाइनें डाली जाएंगी। शहर में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए सेक्टर 6, 7, 8 और नौ में आंतरिक जल निकासी प्रणाली को भी अपग्रेड किया जाएगा। इसके तहत नई आरसीसी पाइपलाइन बिछाने के साथ-साथ नालियों का निर्माण किया जाएगा, जिससे बरसात के समय जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही दस एमएलडी एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) में भी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।


वर्जन



सेक्टरों में टूटे मैनहोल बदले जाएंगे और नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इन कार्याें पर 12.76 लाख रुपए खर्च होंगे। हालांकि अभी तक टेंडर अलॉट नहीं हुए हैं। टेंडर अलॉट होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -अनुज ढांडा, अधीक्षण अभियंता, हरियाणा शहरी विकास
विज्ञापन

प्राधिकरण, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें