फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मैनहोल के टूटे ढक्कन, हादसों का खतरा

विज्ञापन
16जेएनडी23 : सीवरेज के मेन होल का टूटा ढक्कन। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। शहर के कई इलाकों में मैनहोल के ढक्कन टूटे पड़े हैं। इसके कारण हादसे का डर बना रहता है। लोगों का कहना है कि मैनहोल काफी गहरे हैं और रात में गोवंश, कुत्ते या अन्य जानवर गिर सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं बाइक, स्कूटी चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी ये खुले मैनहोल गंभीर खतरा साबित हो रहे हैं। सिंहमार मोहल्ला निवासी अनिल, संदीप ने बताया कि उनकी गली के कॉर्नर पर करीब पांच दिनों से मैनहोल का ढक्कन टूटा है। विभाग की ओर से केवल एक बोर्ड लगाकर खानापूर्ति कर दी गई है लेकिन ढक्कन को ठीक करने की कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई।
उन्होंने बताया कि इस रास्ते से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसी मार्ग से स्कूल बसें भी निकलती हैं और कई बच्चे पैदल आते-जाते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा भी लगातार खतरे में है। लोगों ने स्वास्थ्य एवं सीवरेज विभाग से गुहार लगाई है कि शहर में जहां मैनहोल के ढक्कन टूटे हुए हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से दुरुस्त कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

कर्मचारियों से कल ही सीवर के ढक्कनों को दुरुस्त कराया जाएगा। शहरवासियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

–गोविंद, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें