जींद। श्याम नगर में मंगलवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान को चोरी कर लिया। शहर थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्याम नगर निवासी अनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात को चोरों ने उसके मकान के कमरे का ताला तोड़ कर चांदी की अंगूठी, चुटकी, पाजेब, 12 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान को चोरी कर लिया। घटना के दौरान वह दूसरे कमरे में सोई हुई थी। शहर थाना पुलिस ने अनीता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।