लाइटों से जगमग हुआ रोहतक रोड मिनी बाईपास पर बना आरयूबी।
जींद। कई सालों से बंद पड़ी आरयूबी की लाइटें शुरू होने से रोहतक रोड मिनी बाईपास फिर जगमग हो गया है। नप के प्रयासों से यह हो पाया है। जींद विकास संगठन के अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार गोयल ने इसके लिए प्रशासन का आभार जताया है। इस संबंध में नगर परिषद को कई बार कहा गया तो उनका जवाब था कि अंडरपास के नीचे की लाइटें पीडब्ल्यूडी विभाग के अंडर आती है। पीडब्ल्यूडी विभाग कहता था कि ये लाइटें नगर परिषद के अंडर आती हैं। दोनों विभाग एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे थे। इस मामले में डीसी से हस्तक्षेप करने की मांग की गई थी और प्रशासन हरकत में आया और लाइट सही हो गई।