फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजेंद्र सिंह ने नए कृषि कानूनों का किया था समर्थन : दुष्यंत

Fri, 04 Oct 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी39 : उचाना में लोगों से वोट की अपील करते पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद
विज्ञापन
उचाना। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बृजेंद्र सिंह पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सांसद के तौर पर बृजेंद्र सिंह ने तीनों कृषि कानूनों का खुलकर समर्थन किया था। उन्होंने संसद में न केवल कृषि बिलों के पक्ष में हस्ताक्षर किए, बल्कि इन कानूनों के प्रचार के लिए ट्रैक्टर रैली भी निकाली थी। जजपा ने कभी भी नए कृषि कानूनों का समर्थन नहीं किया। न ही जजपा का कोई सांसद था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह 1991 से लेकर 2024 तक 33 साल में 28 साल सत्ता के हिस्सेदार रहे। उनके पास राज्य व केंद्र सरकार में बड़े-बड़े मंत्रालय रहे। 28 सालों में उचाना के लिए बीरेंद्र सिंह परिवार की एक भी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों और उचाना के लोगों से धोखा किया गया। बीरेंद्र सिंह परिवार के सत्ता की हिस्सेदारी के 28 साल और जजपा के पांच सालों की तुलना करके देखें कि किसने उचाना और हरियाणा के लिए काम किया है। जजपा ने सदैव किसान-कमेरे के हित में कदम उठाए हैं।

03जेएनडी39 : उचाना में लोगों से वोट की अपील करते पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें