फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिनभर धूप के बाद दोपहर को चलीं हवाएं, 22 तक बारिश के आसार

Fri, 19 Jun 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
32-रोहतक में वीरवार को आईं तेज हवाओं के दौरान दिल्ली रोड पर आवागमन करते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम बदलता नजर आ रहा है। वीरवार को भी दिनभर तेज धूप ने परेशान किया। हालांकि, करीब दोपहर 3 बजे छाए बादलों के साथ चलीं हवाओं से मौसम में हल्की ठंडक बढ़ गई। जिले में 22 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
हालांकि, वीरवार को तेज हवाओं के कारण कई जगह रेत उड़ने से आमजन परेशान भी नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान के दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई भी बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। जिले में 22 जून तक 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाओं के चलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें