फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज किसी भी सूरत में कमजोर नहीं : विनोद शर्मा

Sun, 08 Oct 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। ब्राह्मण समाज की मांगों और समस्याओं को लेकर रविवार को सफीदों रोड पर स्थित श्याम गार्डन में ब्राह्मण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दोहली की जमीन का मालिकाना हक दिलाने की मांग प्रमुखता से की गई। इस दौरान मुख्यअतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज किसी भी सूरत में कमजोर नहीं है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा व पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा रहे। अध्यक्षता सूर्यानंद सरस्वती ने की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि हमें अपने आपको इस कदर मजबूत बनाना है कि हमें हाथ जोड़कर टिकट नहीं मांगना पड़े और लोग खुद चलकर हमारे पास आएं। हमें अपने साथ चल रहे हर दूसरे समाज के कमजोर लोगों की भी मदद करनी है और उन्हें साथ लेकर चलना है। शर्मा ने कहा कि जींद राजनीतिक धरती है। यहां से हरियाणा की राजनीति को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पंचकूला में जो ब्राह्मण संसद हुई थी, यह उसी की कड़ी है। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ब्राह्मण संवाद की शुरूआत की गई है। 11 महीने में हर जिले में ब्राह्मण संवाद करना है। जो फैसला संसद में हुआ था, उन फैसलों पर हमें अमल करना है।
विज्ञापन

कहा कि ब्राह्मण समाज अपने आप को कमजोर नहीं समझें। ब्राह्मण समाज अगर देना जानता है तो लेना भी जानता है। उन्होंने मंच से ब्राह्मण समाज से आह्वान किया कि समाज को जब भी जिस भी बात के लिए उनकी जरूरत होगी, वह उनके साथ हैं। ब्राह्मण समाज अपना हक हर सूरत में लेना जानता है।
पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि जब तक ब्राह्मण समाज का समर्थन रहा, हम सत्ता में रहे और जब समर्थन चला गया, सत्ता से बाहर हो गए। इस सच्चाई को भी स्वीकार करना होगा कि जब से सत्ता हाथ से निकली है, सबसे ज्यादा नुकसान ब्राह्मण समाज को ही उठाना पड़ा है। अभी चुनाव में एक साल है और जब इतिहास का पन्ना पलटेगा तो सब इसे देखेंगे। कहा कि आज नौ साल हो गए हैं लेकिन ब्राह्मणों की आवाज को किसी ने नहीं सुना है लेकिन अब हवाओं का रुख बदल रहा है और सब इसे भलीभांति महसूस कर रहे हैं। कहा कि ब्राह्मण दोहली की जमीन पर बो रहे हैं लेकिन उन्हें मालिकाना हक नहीं मिला है। इसलिए उन्हें मालिकाना हक मिलना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्राह्मण सभा के जिला प्रधान धर्मवीर पिंडारा, हरिराम दीक्षित, डाॅ. भारत भूषण, दीनदयाल, स्वामी चंद्रानंद, सतवीर शमादो, सुनील वशिष्ठ, राधेश्याम, हरीराम दीक्षित, शमशेर कौशिक, कृष्ण चंद्र्र, वजीर गंगोली, हर्षवर्धन, भगवत दयाल अलेवा, राजेश निर्जन, रामबीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें