फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ब्रह्माकुमारीज ने मनाया शिव जयंती समारोह

Mon, 16 Feb 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी01-शहर में प्रभात फेरी को रवाना करती बीके विजय दीदी। संवाद
विज्ञापन
जींद। विवेकानंद नगर स्थित मुख्य सेवा केंद्र पर शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें महंत केवलानंद, डिप्टी स्पीकर के प्रतिनिधि डॉ. राजन चिलाना, विवेकानंद नगर के प्रधान प्रवीण जिंदल, आईएमए प्रधान डॉ. नवीन गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता आरके जैन शामिल हुए।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारीज की सर्कल इंचार्ज बीके विजय दीदी ने कहा कि शिव परमात्मा अज्ञान की अंधेरी रात्रि में अवतरित होकर सभी आत्माओं को ज्ञान और योग बल से पावन बनाते हैं। अज्ञान के अंधकार को सतयुग रूपी दिन में परिवर्तित करने का महान कार्य करते हैं। उनके प्रेरणादायक विचारों से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।
महोत्सव की शुरुआत सभी बहनों ने केक काटकर शिव जयंती की शुभकामनाएं देने के साथ की गई। बीके विजय ने झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को सेवा के लिए रवाना किया। प्रभात फेरी के उपरांत पुनः सेवा केंद्र पहुंच कर शिव ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात प्रतिज्ञा करवाई गई। वहीं विजय भाई ने उमंग भरे नारे लगाकर सभी में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर विजय दीदी के साथ सुमन, बाला, मीना, नीलम, निशा, रोशनी, रुबल, आशा, रजनी, कोमल, आरती और कविता मौजूद रहीं।

15जेएनडी01-शहर में प्रभात फेरी को रवाना करती बीके विजय दीदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें