18जेएनडी34: लड़कियों की टीम को सम्मानित करते हुए प्रोफेसर कुलदीप नारा। स्रोत : विवि
- फोटो : ramban news
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीपीईडी अंतिम वर्ष लड़कों की टीम प्रथम स्थान पर रही। बीपीईडी अंतिम वर्ष लड़कियों की टीम दूसरे स्थान पर रही। टूर्नामेंट में विभाग के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन कुलपति प्रोफेसर रामपाल सैनी मार्गदर्शन व विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा की देखरेख में हुआ। प्रो. कुलदीप नारा ने खिलाड़ियों को कहा कि ऐसे खेल आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, शारीरिक क्षमता व नेतृत्व कौशल को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर डॉ. प्रवीन गहलावत, डॉ. नरेश देसवाल, डॉ. सुनीति, डॉ. जितेन्द्र, डॉ. प्रवीन, डॉ. रोहित राठी, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अतुल सहारण मौजूद रहे।