12जेएनडी09: नगूरां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनसीडी रोगों के प्रति जागरूक करती
अलेवा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां में वीरवार को जागरूकता पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. अनिल कौशिक तथा जिला प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर डाॅ. संजीत सिंह ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल सविता ने की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल स्टाफ के बीपी, शुगर, वजन, ऊंचाई की जांच की। इसमें सात अध्यापिकाओं का बीपी और शुगर अधिक मिला। उन्हें नागरिक अस्पताल जींद रेफर किया गया है।
डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. अनिल कौशिक ने बताया कि गैर संचारी रोग जिन्हें दीर्घकालीन रोग भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि गैर संचारी वह बीमारियां है, जोकि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संचारित नहीं होती है। यह रोग लंबी अवधि व धीमी गति से शरीर पर दुष्प्रभाव डालते हैं। एनसीडी के तहत फैलने वाले चार शीर्ष बीमारियों हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह व श्वसन से दुनिया में होने वाली कुल मौतों में 71 प्रतिशत शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन रोगों का फैलने का मुख्य कारण खराब जीवन शैली, असंतुलित आहार, वायु प्रदूषण, मोटापा, तनाव, तंबाकू व शराब का अधिक सेवन है। लोगोंं को समय-समयपर स्वास्थ्य विभाग के चलाए गए कार्यक्रम में अपने शरीर की जांच करवानी चाहिए, ताकि समय रहते बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को व्यायाम, पर्याप्त नींद, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि का सेवन करना चाहिए। हृदय रोग व मधुमेह पीड़ित को अपने इलाज में कभी भी कोताही नहीं बतनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेशानुसार यह अभियान 5 से 20 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा, संजय नागर, सीएचओ साक्षी, एएनएम हरिता, रवि ढिल्लों, संतोष व मंजू मौजूद थी।
12जेएनडी09: नगूरां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनसीडी रोगों के प्रति जागरूक करती