फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांच राज्यों के मुक्केबाजों ने दिखाया फुर्ती और दमखम, शनिवार को आएंगे नतीजे

विज्ञापन
04जेएनडी22: ​बा​क्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाते हुए मुख्या​अति​थि व स्कूल चेयरमैन कल्याण ​
विज्ञापन
जींद। भंभेवा स्थित तक्षशिला स्कूल में शुक्रवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में देश के पांच राज्यों एवं केंद्र शासित क्षेत्र से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के मुक्केबाज शामिल हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने किया।
विज्ञापन


पहले दिन अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। रिंग में उतरने वाले खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, फुर्ती और दमखम का प्रदर्शन किया। हालांकि पहले दिन कोई अंतिम मुकाबला नहीं हुआ। प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की जा रही है और शनिवार को प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

उद्घाटन समारोह में विधायक पवन खरखौदा और अध्यक्ष योगेश बैरागी भी मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन


अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान

स्कूल के अध्यक्ष कल्याण सिंह संधु ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से मुकाबले खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण अनुशासन, खेल भावना और बेहतर प्रदर्शन है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

स्कूल परिसर में ही ठहरने की व्यवस्था

प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बाहर से आए सभी खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था स्कूल परिसर में ही की गई है। इससे खिलाड़ियों को प्रतियोगिता स्थल तक आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। प्रतियोगिता के अगले चरण में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले होंगे और शनिवार को परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें