फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आठ साल बाद बूस्टिंग स्टेशन शुरू, दो सेक्टरों के लोगों को मिलेगा नहरी पानी

विज्ञापन
24जेएनडी06: सेक्टर आठ के बू​स्टिग स्टेशन पर लगाई गई मोटर। स्वयं
विज्ञापन
जींद। शहर के सेक्टर-8 में लंबे अर्से बाद बूस्टिंग स्टेशन शुरू हुआ। इससे सेक्टर-8 व 9 के 1400 मकानों में नहरी पानी की सप्लाई की जाएगी। शनिवार को एचएसवीपी के अधिकारियों व सेक्टरवासियों ने इसका शुभारंभ किया। यहां के लोगों को इस पेयजल का 8 वर्ष से इंतजार बना हुआ था।
विज्ञापन

सेक्टर-8 व 9 में आठ साल पहले बूस्टर बनकर तैयार हो गया था, लेकिन एचएसवीपी की लेटलतीफी के चलते बिजली कनेक्शन नहीं होने से बूस्टर बंद पड़ा रहा। 2021 में एचएसवीपी ने बिजली कनेक्शन के लिए अप्लाई किया और सिक्योरिटी राशि के साथ 4,65,765 रुपये एस्टीमेट राशि जमा करवाई थी। कनेक्शन नहीं हो पाया और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। दोनों सेक्टरों की रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी कनेक्शन में देरी के मामले को लेकर बिजली निगम के एसई और एसडीओ से मिले। इस दौरान सामने आया कि बिजली निगम ने जो 465765 रुपये की एस्टीमेट राशि जमा करवाई थी, वह राशि निगम ने शहरी विकास प्राधिकरण के किसी और काम में लगा दी थी। इसके कारण यहां के लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
दोनों सेक्टर में ट्यूबवेल से पेयजल की सप्लाई होती थी। भूमिगत जल अच्छा नहीं होने के कारण लोगों ने घरों में आरओ लगवा रखे थे। बूस्टिंग स्टेशन शुरू होने पर अब सेक्टर आठ और नौ के लोगों को भी नहरी पेयजल मिलेगा। शनिवार को बूस्टिंग स्टेशन शुरू होने के बाद सेक्टरवासियों ने खुशी जताई। इस अवसर पर रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान सतबीर बांगड़, जसबीर रेढू, प्रवीण बूरा, प्रवीण ढिल्लों, रामनिवास ढिगाना, जसमेर सांगवान व कर्मपाल देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


सेक्टर-9 में बना बूस्टिंग स्टेशन शुरू कर दिया है। अब सेक्टर-8 व 9 के लोगों को भी नेहरी पेयजल की सप्लाई मुहैया करवाई जाएगी। एचएसवीपी का प्रयास है कि सेक्टरवासियों को ज्यादा से ज्यादा बेहतर सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन

अनुज ढांडा, जेई शहरी विकास प्राधिकरण जींद।

24जेएनडी06: सेक्टर आठ के बूस्टिग स्टेशन पर लगाई गई मोटर। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें