फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र और मार्गदर्शक : सत्यवान मलिक

विज्ञापन
12जेएनडी02: संत ​शिरोम​णि श्री सैन भगत महाविद्यालय में छात्राओं को लाइब्रेरी दिवस पर पैन व डायर
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को लाइब्रेरी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ पुस्तकालय के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र और मार्गदर्शक हैं। नियमित रूप से पुस्तकों का अध्ययन करने से ज्ञान का दायरा बढ़ता है और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का भी विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने और पढ़ने की आदत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को डायरी और पेन भेंट किए गए। प्राचार्य ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को अपने दैनिक विचारों, महत्वपूर्ण जानकारियों और शैक्षणिक नोट्स को व्यवस्थित तरीके से लिखने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ नियमित रूप से नोट्स तैयार करने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें