12जेएनडी16: राजकीय महाविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान विद्यार्थियों को जानकारी देतीं एनआ
जींद। राजकीय महाविद्यालय अलेवा के प्लेसमेंट सेल की ओर से एनआईआईटी के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें एनआईआईटी प्रतिनिधि सुहांशा ढींगरा ने विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को एक्सिस बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर उपलब्ध रोजगार अवसर, पात्रता, चयन प्रक्रिया, कार्य की प्रकृति और कॅरिअर वृद्धि के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों ने रोजगार के अवसरों में रुचि दिखाई और चयन प्रक्रिया व आवश्यक कौशल को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य मुनीश कुमार ने प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगार के वास्तविक अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों को कॅरिअर की दिशा तय करने और भविष्य की तैयारियों में मदद मिलती है। प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. सीमा कश्यप ने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से महाविद्यालय की ओर से समय-समय पर विभिन्न कंपनियों और संस्थानों के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किए जाते हैं। संवाद