10जेएनडी25: सीआरएसयू में दो दिवसीय पुस्तक मेले का अवलोकन करते कुलपति प्रो. डॉ. रामपाल सैनी। संव
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार से दो दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने दीप जलाकर किया। कुलगुरु मुख्य अतिथि प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि पुस्तकें मानव जीवन की सबसे सच्ची मित्र होती हैं।
अज्ञानता के अंधकार को मिटाने के लिए साहित्य का अध्ययन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी पुस्तकों से मित्रता करते हैं, वह जीवन के किसी भी मोर्चे पर असफल नहीं होता। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं, शैक्षणिक उन्नति और अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए पुस्तकों को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं।
प्रो. रामपाल ने कहा कि सूचनाएं इंटरनेट और मोबाइल पर आसानी से उपलब्ध हैं लेकिन पुस्तकों से प्राप्त होने वाला ज्ञान गहन, स्थायी और विश्वसनीय होता है। उन्होंने कहा कि तकनीक के दौर में भी पुस्तकों की प्रासंगिकता कम नहीं हुई है बल्कि एक जागरूक पाठक ही भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनता है।