फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चतुर्थ श्रेणी रेलकर्मी का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की लोको कॉलोनी में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में चतुर्थ श्रेणी रेलकर्मी का फंदे पर शव लटका मिला। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को नागरिक अस्पताल में किया जाएगा।
विज्ञापन

आसन निवासी 30 वर्षीय आनंद रेलवे में अस्थायी तौर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी ड्यूटी फिलहाल जींद रेलवे जंक्शन पर थी। सोमवार को वह अपनी ड्यूटी पर घर से आए थे। दोपहर बाद उनका शव दोस्त के क्वार्टर लोको कॉलोनी में फंदे पर लटका मिला।
पटियाला चौक पुलिस चौकी इंचार्ज रामनिवास ने बताया कि मामले में अभी परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। परिजनों के बयान के आधार पर ही आगामी कार्रवाई होगी। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें