03जेएनडी14: विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र। स्रोत प्
- फोटो : अमर उजाला
नरवाना। नरवाना विधानसभा क्षेत्र-38 आरक्षित की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनर्निरीक्षण एसआईआर 15 जून से 14 जुलाई तक किया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। यह जानकारी निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में दी। एसडीएम ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। इसका उद्देश्य मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाना तथा मृतक, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं का सत्यापन एवं संशोधन करना है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने और बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया। संवाद