फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा, कोई विकल्प आज तक उपलब्ध नहीं : कर्मवीर

विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी23-रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई करते हुए राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी। स्रोत प्रश
विज्ञापन
जींद। विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को सफीदों स्थित मां भागो देवी धर्मार्थ अस्पताल में सामाजिक संस्था जेसीआई दा ग्रेट के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा और सबसे श्रेष्ठ दान है क्योंकि रक्त का कोई विकल्प आज तक उपलब्ध नहीं है।
किसी दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन अथवा आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर केवल एक रक्तदाता ही किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंदों को जीवन मिलता है, बल्कि रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
विज्ञापन

नियमित रक्तदान से शरीर में नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ भी प्राप्त होते हैं। इस अवसर पर जेसीआई प्रधान डा. पूनम सिंगला, एनएसजी ऑफिसर डाॅ. अव्वना, डाॅ. रवीश कुमार, डाॅ. नरेंद्र, डाॅ. साहिल, डॉ. महताब सिंह, जितेंद्र मान, संजीव पुंडीर, नितिन पाहवा, अमित राणा, सुमित बिंदलिस आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें