फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मोतीलाल स्कूल में लगाया रक्तदान शिविर

Thu, 28 Nov 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के मोतीलाल स्कूल में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 55 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे रुद्राक्ष मिड्ढा ने कहा कि रक्तदान सिर्फ जीवन नहीं बचाता, बल्कि यह समाज में मानवता और सेवा की भावना को भी मजबूत करता है। शिविर विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में लगाया गया। इसमें डॉ. राजेश भोला ने रक्तदान प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। वहीं फोटोग्राफी एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंह रेढू ने 36 वीं बार अपने पूरे परिवार के साथ रक्तदान किया। विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार ने रक्तदान के महत्व पर जोर दिया और इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष संदीप दहिया और प्राचार्य रविंद्र कुमार ने रक्तदाताओं और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, जिला युवा अधिकारी हरप्रीत ने शिरकत की और अध्यापिका पूजा अग्रवाल, पूजा गोस्वामी ,धीरज ,कुलदीप, सुमन, प्रदीप, नीतू ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें