फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय विद्यालय में ब्लॉक समिति सदस्य ने 10 लाख रुपये की ग्रांट दी

विज्ञापन
02जेएनडी31: विद्या​र्थियों को स्कूल में चेक वितरित करते हुए अति​थि। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
जींद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर में शनिवार को ब्लॉक समिति के सदस्य रामपाल शाहू ने विद्यालय को 10 लाख रुपये की ग्रांट दी। ग्रांट की मदद से स्कूल परिसर को संवारने, सजाने और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के कार्य पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्य के समापन अवसर पर विद्यालय के मुख्यध्यापक मुकेश गोयत, सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने उनका आभार जताया। रामपाल शाहू ने खेल नर्सरी के बच्चों को खेल विभाग की ओर से भेजे गए 2.50 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
उन्होंने विद्यालय के खेल व शिक्षा क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए खेल प्रभारी राजेंद्र सिंह, हैंडबॉल कोच सीमा, और फुटबॉल कोच सुमित की विशेष प्रशंसा की।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय स्टाफ की ओर से किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी विद्यालय के विकास के लिए और अधिक कार्य कराने का आश्वासन दिया।
मुख्याध्यापक मुकेश गोयत ने पिछले वर्ष विद्यालय की शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों की रिपोर्ट गांववासियों के सामने प्रस्तुत की। इस अवसर पर सरपंच सुखबीर जागलान, रामपाल शाहू मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें