फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निर्वाचन आयोग की मजबूत कड़ी है बीएलओ

Tue, 15 Jul 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। उचाना विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी व एसडीएम दलजीत सिंह ने कहा है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इस देश में चुनाव प्रक्रिया को मतदाता सूची के आधार पर पूरा किया जाता है, जिसे तैयार करने की जिम्मेदारी बीएलओ की होती है। इस प्रकार से बीएलओ भारत निर्वाचन आयोग की सबसे मजबूत कड़ी है।
विज्ञापन

एसडीएम सोमवार को राजकीय महाविद्यालय जींद के परिसर में निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किए गए बीएलओ ट्रेनिंग कैंप को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चुनाव तभी समापन हो पाते है जब आपके बूथ की वोटर लिस्ट एकदम सही होती है। वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए ही भारत निर्वाचन आयोग की ओर से समय-समय पर पुनरीक्षण अभियान चलाया जाता है। इसमें आम नागरिकों से दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाती हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूची को बनाते समय बीएलओ यह ध्यान रखें कि मतदाता की आयु 18 साल या इससे अधिक हो और इसके लिए वह साधारण निवासी होना चाहिए।
फार्म 6, 7, 8 आदि में वोटर की सटीक जानकारी भरी जानी चाहिए। हर बूथ पर जिस किसी मतदाता का निधन हो गया है या फिर वह विधानसभा क्षेत्र से बाहर चला गया है तो नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उसका नाम लिस्ट से हटा दिया जाए।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नामत: 36 जींद, 37 उचाना और 38 नरवाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित बीएलओ को दिनांक 14 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसके अलावा 34 जुलाना और 35 सफीदों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित बीएलओं को प्रशिक्षण आठ जुलाई से 11 जुलाई तक दिया जा चुका है। इस मौके पर चुनाव नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार, सेवानिवृत नायब तहसीलदार खेमचंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें