03जेएनडी32: इनर व्हील क्लब की सदस्य जरूरतमंदों को सुंदरपुर गांव स्थित ईंट भट्टे पर कंबल वितरित
जींद। नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर इनर व्हील क्लब जींद ने प्रधान रमनप्रीत कौर की अध्यक्षता में समाजसेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने सुंदरपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर कार्यरत श्रमिकों को 40 कंबल वितरित किए। प्रधान रमनप्रीत कौर ने कहा कि कड़ाके की ठंड के मौसम में किए गए इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद मजदूरों और उनके परिवारों को सर्दी से राहत दिलाना है। कंबल वितरण के दौरान श्रमिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।