फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंचों ने लगाया थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
थाना प्रभारी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को लिखी शिकायत दिखाते हुये विभिन्न गांवों के सरपंच। - फोटो : bureau
विज्ञापन
तहसील कार्यालय में शुक्रवार को सरपंचों की बैठक हुई। इसमें सरपंचों ने पुलिस थाने में गांव के मामलों को लेकर पंचायत के साथ जाने पर थाना प्रभारी द्वारा किए जाने वाले सरपंचों के साथ अभद्र व्यवहार पर रोष प्रकट किया। थाना प्रभारी की शिकायत एसपी जींद को करने का फैसला सरपंचों ने लिया है। सरपंच राजेंद्र, शमशेर, प्रदीप, नरेश, सुनील ने कहा कि जब भी पुलिस थाने में पंचायत राज अधिनियम के अनुसार गांव का मुखिया होने के नाते लोगों के साथ सरपंच पुलिस थाना में जाते हैं थाना प्रभारी को व्यवहार पंचायत के साथ गए सरपंच के साथ संतोषजनक नहीं होता। सरपंच गांव में भाईचारा बना रहे, कोई मामला पुलिस में न जाए, पुलिस में मामले अगर जाता है तो आपस में भाईचारे में समझौता करवाने की कोशिश करते हैं। थाना प्रभारी सरपंचों की इस सोच के अनुरूप उनके साथ संतोषजनक व्यवहार नहीं करते हैं। गांव के लोग उन्हें सरपंच चुनते हैं ताकि उनके किसी भी तरह के कार्य में वो जाएं। पुलिस थाने में उनके साथ जो व्यवहार थाना प्रभारी करते हैं वो उन्हें गांव के मुखिया होने के नाते सम्मानीय नहीं होता है। इससे आहत सरपंच अब पुलिस अधीक्षक जींद को मिलकर पूरे मामले से अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों के साथ वो किसी मामले को सुलझाने के लिए खुद का अपमान करवाने नहीं जाते हैं बल्कि उनकी सोच रहती है कि कम से कम मामले दर्ज हो ताकि गांव में भाईचारा आपस में खराब न हो।
विज्ञापन



 दरोली खेड़ा गांव के सरपंच इस मामले को तूल दे रहे हैं। किसी भी गांव का मुखिया किसी भी मामले को लेकर पंचायत के साथ आता है तो उसका सम्मान दिया जाता है। उन पर जो आरोप लगाए है वह निराधार है।
विज्ञापन

सूरजभान, थाना प्रभारी  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें