फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नई अनाज मंडी में भाकियू का धरना जारी, पुराने नियमों के तहत खरीद की मांग

विज्ञापन
09जेएनडी33: धरने पर डिप्टी स्पीकर को ज्ञापन सौंपते हुए किसान नेता। संवाद - फोटो : मटेरा इलाके में बारिश में भीगी सफल को सुखाते किसान।
विज्ञापन
जींद। नई अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन के अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर वीरवार को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा पहुंचे। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान डिप्टी स्पीकर ने किसानों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन

किसानों ने कहा, फसल खरीद में अनावश्यक शर्तों, बायोमीट्रिक, ट्रैक्टर नंबर प्लेट की अनिवार्यता को हटाकर पुराने नियमों के अनुसार फसल की खरीद की मांग की। इस पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि वह ऐसा सुझाव दें जिसको वह मुख्यमंत्री के समक्ष रखे और समाधान निकले।
लगभग एक घंटा तक किसानों से सुझाव मांगे और उनको समझाने का प्रयास किया। इसके बाद किसानों ने कहा कि अगर सरकार 11 अप्रैल सुबह 11 बजे तक उनकी मांगें नहीं मानती है तो फिर पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान एडीसी, एसडीएम व मंडी सचिव भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

धरने पर भाकियू के छज्जू राम कंडेला, जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार, प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल ने बताया कि मौजूदा व्यवस्था के तहत किसानों को फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तुरंत सुधारने की जरूरत है। मंडियों में फसल खरीद के लिए निर्धारित समय किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है। अपनी उपज बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।
यूनियन ने मांग की कि प्रति एकड़ फसल खरीद को 25 क्विंटल से बढ़ाकर 30 क्विंटल किया जाए। मंडी में किसानों को आ रही परेशानियों को दूर किया जाए। उन्होंने मंडी में गेहूं आ चुकी है, लेकिन एक भी ढेरी एमएसपी पर नहीं खरीदी गई है। इस अवसर पर उमेद रेढू, राजेंद्र पहलवान बीबीपुर, जयबीर राजपुरा भैण, रणधीर मिलकपुर, सुभाष घिमाना, विजय गुलकनी, बलवान उझाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें