फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफाई और बारदाने की व्यवस्था करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भारतीय किसान यूनियन ने राजपुरा भैण स्थित खरीद केंद्र पर प्रदर्शन किया। भाकियू के युवा जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार ने कहा कि राजपुरा के खरीद केंद्र पर आसपास के कई गांव के किसान फसल बेचने आते हैं। एक अप्रैल की गेहूं की खरीद की घोषणा होने के बावजूद अभी तक न तो मंडी की सफाई हुई है और न ही बारदाना पहुंचा है। किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही अनाज मंडी में गेहूं की फसल आने लगेगी। ऐसे में अगर दो दिन के अंदर खरीद कें द्र पर साफ-सफाई और बरादाने की व्यवस्था नहीं हुई तो किसान मजबूरन बड़ा आंदोलन करेंगे और जींद के चारों तरफ से सड़कें जाम की जाएगी। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने बिजली बिलों में जो बढ़ोतरी की है, उसका भाकियू विरोध करती है। अगर सरकार ने यह बढ़ोतरी वापस नहीं ली तो किसान बिजली बिल भरना बंद कर देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें